सागर।पुलिस मुख्यालय,मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित "सेफ क्लिक" साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत सागर जिले में भी व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों, विशेषकर विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है इसी क्रम में आज सागर कॉन्वेंट स्कूल में एक विशाल साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के 600 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी, थाना प्रभारी केंट रोहित डोंगरे तथा प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा, डिजिटल प्राइवेसी, मजबूत पासवर्ड के उपयोग, साइबर बुलिंग तथा सुरक्षित इंटरनेट व्यवहार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले नए-नए तरीकों से सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है तथा किसी भी संदिग्ध कॉल,लिंक मैसेज या ऑनलाइन ऑफर के झांसे में न आने की सलाह दी साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े अनेक जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे जिनका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी द्वारा सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी एवं सीखने की उत्सुकता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल युग में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने का संकल्प भी लिया।
0 Comments