24 घंटे के भीतर किया हत्या का प्रयास करने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार

थाना थाना केन्ट फरियादी आजाद पिता प्यारेलाल अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी खजुरिया गुरू थाना केट मैं रिपोर्ट लेख कराई कि आहत अर्जुन अहिरवार के साथ माँडल उर्फ गोविंद अहिरवार अनिल अहिरवार दोनो निवासी भैंसा पहाडी थाना केंट द्वारा हत्या के प्रयास करने के उद्देश्य से कैंची एंव चाकू से मारपीट किया हैं फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना केंट मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई जो पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण एंव मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये प्रकरण के सभी आरोपीगण 1. माँडल उर्फ गोविंद अहिरवार 2.अनिल अहिरवार दोनो निवासी भैंसा पहाडी थाना केंट को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई हैं सराहनीय योगदान- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केंट रोहित डोंगरे,सउनि राजपाल,सउनि दीपचरण उईके,प्रआर दिनेश यादव, विनोद विश्वकर्मा, योगेश तिवारी, भवानीशंकर व्यास,आर.भानू प्रताप चौधरी,अमन,अभिषेक चौहान,विनोद यादव,रोहित पटैल,सृजन तिवारी,अजय का सराहनीय योगदान रहा हैं।


Post a Comment

0 Comments