सागर! धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में मंगलवार को हिंदू नव-वर्ष विक्रम संवत 2082 के उपलक्ष्य में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन हुआ।आयोजन में मानस मंडली के सदस्य जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित धर्म प्रेमी बंधु शामिल हुए। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने श्री राम दरबार एवं श्री हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया इसके बाद मंडली प्रमुख द्वारा संगीतमय पाठ की शुरुआत वंदना स्तुति के साथ की गई। संगीतमय सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा पाठ किया। इस बीच चौपाइयों की गूंज से कार्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में वातावरण पूरी तरह भक्ति मय हो गया। आयोजन के विसर्जन उपरांत प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठीया,जाहर सिंह,शशी कैथोरिया,वीरेंद्र पाठक,जगन्नाथ गुरैया बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
0 Comments