विश्वविद्यालय के वैली कैंपस में भव्य प्रवेश द्वार बनेगा कुलपति ने किया भूमि पूजन

सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के वैली कैंपस में भव्य प्रवेश द्वारा बनेगा.विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने भूमि पूजन कर प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया. गौरतलब है कि ग्राम पथरिया जाट स्थित वैली कैंपस में विश्वविद्यालय के विभिन्न अकादमिक भवनों का निर्माण कर परिसर को विस्तारित किया जा रहा है.इस अवसर पर कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों,भवनों एवं परिसर की सुरक्षा की दृष्टि से प्रवेश द्वार का निर्माण काफी समय से प्रतीक्षित था.जिसका कार्य अब शुरू हो जाएगा और शीघ्र ही भव्य प्रवेश द्वार बनकर तैयार होगा.उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में वैली परिसर में कई अन्य नवीन अकादमिक भवनों, कन्वेंशन सेंटर, छात्रावास इत्यादि का निर्माण प्रस्तावित है.औपचारिक स्वीकृति के बाद परिसर को और अधिक विस्तारित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कई नवीन पाठ्यक्रमों के संचालन और कई नई इकाईयों और प्रकोष्ठों के स्थापित होने,विद्यार्थियों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ अध्ययन-अध्यापन इत्यादि उद्देश्य से परिसर का विस्तार आवश्यक है.उन्होंने नेपाल पैलेस परिसर में नवीन वाटर टैंक निर्माण की भी आधार शिला रखी. 


Post a Comment

0 Comments