आपरेशन मुस्कान में केंट पुलिस को मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक सागर विकास कुमार शाहवाल द्वारा जिले में थाना प्रभारियों को नाबालिग बालिक एवं बालिकाओं की गुमशुदगी पर त्वतरित कार्यवाही कर दस्तयावी हेतु निर्देशित किया गया था। कल दिनांक 31.04.2025 को थाना केंट के अलग अलग क्षेत्र से 3 प्रकरण गुमशुदगी से संबंधित कायम किये गये थे। फरियादिगण की रिपोर्ट पर थाना केंट में अपराध क्रमांक 208/25, 209/25, 210/25 धारा 137(2) बीएनएस का कायम किया गया था।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश सिन्हा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  सागर ललित कुमार कश्यप के निर्देशन में थाना स्तर पर एक टीम गठित की जाकर 3 अपहृतांओं को सही सलामत दस्तयाव करने हेतु निर्देशित किया गया था। जो केंट पुलिस द्वारा गुम अपहृत बालक बालिकाओं को अलग अलग स्थानों से पुलिस की सूझबूझ से त्वरित कार्यवाही कर 24 घंटे के भीतर दस्तयाव कर उनके माता पिता व परिजनों को सुपुर्द करने में सफलता हासिल हुई हैं।


Post a Comment

0 Comments