केंट पुलिस द्वारा शासकीय ट्रांसफार्मर (डीपी) से तेल चोरी करने वाले को किय गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सागर विकास कुमार शाहवाल द्वारा जिले में थाना प्रभारियों को क्षेत्र मे हो रही चोरी की घटना एंव सम्पत्ति संबंधी अपराध करने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में थाना स्तर पर एक टीम गठित कर लगातार क्षेत्र में रोड पेट्रोलिंग कर एंव मुखबिर तंत्र को सक्रीय किया गया। दिनांक 31.03.2025 की दरम्यानी रात्रि को सेमराहाट के रहवासिया से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति सेमराहाट में शासकीय ट्रांसफार्मर तेल चोरी कर रहे हैं। सूचना पर कार्यवाही हेतु बिद्युत विभाग से संमंवय स्थापित कर रहवासियां ग्रामीणों द्वारा बताये गये स्थान पर बिद्युत विभाग एवं ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर दविश दी गई जो मौके से आरोपी दीपेन्द्र साहू पिता लालजीराम साहू उम्र 24 वर्ष निवासी नई वस्ती बांदरी जिला सागर को शासकीय ट्रांसफार्मर का तेल चोरी करते हुये पकड़ा गया एंव अन्य साथी मौके से फरार हो गये चोरी का तेल परिवहन हेतु उपयोग में किया गया आपे क्रमांक एम पी 15 एलए 4997 एंव आपे में रखे 04 प्लास्टिक के कंटेनर जिसमें ट्रांसफार्मर से चोरी किया गया तेल भरा रखा था जप्त कर आरोप को गिरफ्तार किया गया फरियादी राज कुशवाहा की रिपोर्ट पर थाना केंट जिला सागर में आरोपी दीपेन्द्र साहू एवं उसके साथियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 206/25 धारा 303(2) बीएनएस कायम किया गया है।आरोपी दीपेन्द्र ने पूछताछ पर राजा ठाकुर निवासी बांदरी को तेल चोरी करने में सहयोग करना एवं तेल खरीदना बताया गया हैं प्रकरण में फरार आरोपीगण की तलाश केंट पुलिस द्वारा सघनता के साथ की जा रही हैं,शीघ्र ही आरोपीगण को गिरफ्तार किया जायेगा।


Post a Comment

0 Comments