झोलाछाप डॉक्टर ने महिला मरीज से की गलत हरकत

रहली। रहली थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर ने इंजेक्शन लगवाने आई महिला मरीज के साथ गलत हरकत कर दी मामले में पीड़िता ने रहली थाने पहुंचकर शिकायत की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय नवविवाहिता ने शिकायत की है शिकायत में बताया कि मुझे बुखार आ रहा था डॉक्टर ने ताकत का इंजेक्शन लगवाने का कहा था उक्त इंजेक्शन खरीदकर दीपक प्रजापति की क्लिनिक पर गई थी ससुर साथ में थे झोलाछाप डॉक्टर दीपक प्रजापति को इंजेक्शन लगाने का बोला तो उसने कहा कि अंदर जाकर लेट जाओ इसके बाद डॉक्टर आए और उन्होंने इंजेक्शन लगाया उन्होंने पूछा क्या हुआ है तो मैंने बताया कि बुखार आता है और पेट दर्द होता है जिसके बाद वह मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगे मैं तत्काल बाहर आ गई ससुर के साथ घर पहुंची घर पर सास को घटनाक्रम की जानकारी दी इसी बीच झोलाछाप डॉक्टर दीपक और उसका भाई महेंद्र प्रजापति घर आ गए उन्होंने रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी रहली थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर दुष्कर्म की धारा में प्रकरण दर्ज किया है मामले के हर बिंदु पर जांच की जा रही

Post a Comment

0 Comments