किसान बंडा मंडी खरीदी चालू करने एवं किसानो का अनाज उचित मूल्य में खरीदी के संबंध में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे किसानो ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा.इसके पूर्व कृषि उपज मंडी परिसर में किसान एकत्र हुए और विगत दिवस किसान और व्यापारी के बीच हुए विवाद के संबंध मे चर्चा हुई.बता दें की विवाद के बाद 27 फरवरी से मंडी, सचिव और व्यापारियों ने मंडी बंद रखी थी.जिससे किसानो को परेशानी हो रही थी.किसानो ने ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी कि समस्त बण्डा मंडी व्यापारियो के रजिस्ट्रेशन सार्वजनिक कर सूची चस्पा करें।हम्मालो की सूची सार्वजनिक कर चस्पा करें।मंडी प्रशासन द्वारा किसानो को दी जा रही योजनाओ का लाभ समय पर दिया जावे जैसे भोजन,पानी,विश्राम कक्ष बण्डा मंडी प्रशासन द्वारा प्रतिदिन खरीदी की विडियोग्राफी की जाये एवं प्रेषलाइस कर किसानो को जागरूक किया जाये। मण्डी प्रशासन द्वारा प्रतिदिन जो रेट लिस्ट डाली जाती है उसको सार्वजनिक कर उसी आधार पर फसल क्रय की दरो का निर्धारण किया जावे।बाजार में मंडी व्यापारियो द्वारा अपनी निजी दुकानो पर अवैध खरीदी पर रोक लगाकर कार्यवाही की जावे।बण्डा मंडी रजिस्टर व्यापारी ही किसानो की फसलो की बोली दरो का निर्धारण करें।अन्य परिवारो एवं रिस्तेदारो द्वारा बोली में भाग न लिया जावे।फसल विगत दिनो हुई किसान एवं व्यापारी के बीच घटनाक्रम की समस्त वीडियो उपलब्ध कराई जावे ।
0 Comments