कैबिनेट मंत्री पहलाद पटेल द्वारा जनता का अपमान करने एवं विवादित बयान देने के विरोध मे युवा कांग्रेस सागर जिला अध्यक्ष इंजी राहुल चौबे के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री पहलाद पटेल का तिलकगंज झूला तिराहा के पास पहलाद पटेल के पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। राहुल चौबे ने कहा कैबिनेट मंत्री पहलाद पटेल का अहंकार सर चढ़कर बोल रहा है चुनाव के समय जिस जनता के पैर पढ़ कर वोट मांगते हैं और जिससे आशीर्वाद मांगते हैं वही जनता अपना काम कराने के लिए अगर सरकार के पास जाती है तो कैबिनेट मंत्री उसको भीख मांगने की संज्ञा दे रहे हैं जो की बहुत निंदनीय और निराशाजनक बात है युवा कांग्रेस सागर विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहाभाजपा के मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्रिमंडल पूर्णता भ्रष्टाचार में लिप्त हैँ उनका काम सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार करना है जनता के कार्यों की अनदेखी की जा रही है जनता को अपने कार्यों के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है और उनके कार्यों को भीख मांगने जैसी शब्दों से तोला जा रहा है विरोध प्रदर्शन मे मुख्य रुप से संजय रोहिदास,अंकेश जैन, नीलेश अहिरवार,रोहित माण्डले,रीतेश रोहित,भूरे खटीक,बंटी कोरी,चक्रेश रोहित, शाहरुख खान,अमन लोधी, नितिन वाजपेयी,रोहित कुर्मी सोहिब खान,आंनद अहिरवार,अनुज सेन,तरुण कोरी,उमेश अहिरवार,धीरज चंदेलिया,लकी अली, दीपक कुर्मी,आशु खान,
0 Comments