बम्होरी रेन्गवा वितरण केंद्र अंतर्गत 14820 उपभोक्ता हैं जिनमे 11628 नं.के घरेलू उपभोक्ताओ पर राशि रू. 302.83 लाख वर्तमान माह में जारी देयक सहित 1146 नं.गैर घरेलू उपभोक्ताओ पर राशि रू 106.76 लाख, 223 नं.औद्योगिक उपभोक्ताओ पर राशि रू. 38.34 लाख एवं 1774 नं.कृषि उपभोक्ताओं पर राशि रू.10.28 लाख के बिजली बिल की राशि बकाया है। मार्च क्लोजिंग होने की स्थिति में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.एन.चौकीकर एवं कार्यपालन अभियंता प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में उपसंभाग सागर प्रभारी एवं बम्होरी वितरण केंद्र प्रभारी द्वारा टीम गठित कर इस सप्ताह 133 उपभोक्ता जिन पर बिजली बिल की राशि रू.19.36 लाख बकाया है उनकेे कनेक्शन काटे गये एवं अवैध रूप से चल रहे 19 नग ईंटं भट्टो पर कार्यवाही करते हुये पंचनामा प्रकरण तैयार किये हैं। इसी प्रकार भापेल वितरण केंद्र में भी वसूली अभियान के तहत 45 नं.उपभोक्ताओ की लाइन काटी गई एवं 04 नग ट्रांसफार्मर राशि बकाया होने के कारण बंद कर दिए गये हैं, जिससे मौके पर ही उपभोक्ताओ द्वारा 63000 की राशि जमा की गई है।सघन चेकिंग अभियान एवं कनेक्श विच्छेदन की कार्यवाही के चलते विद्युत उपभोक्ताओ जिनकी बिजली बिलों की राशि बकाया है, उनमें हड़कंप मचा हुआ है। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से विनम्र अपील की जा रही कि जो भी विद्युत बिल की राशि बकाया है उसे तुरंत जमा करावें एवं विद्युत सप्लाई बंद होने की असुविधा से बचें।
0 Comments