जिला कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण की समन्वय समिति की संयुक्त बैठक का हुआ आयोजन कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

सागर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण की समन्वय समिति की संयुक्त बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी डॉ चंदन यादव के मुख्य आतिथ्य में तिली स्थित जिला ग्रामीण कार्यालय में संपन्न हुई।जिला ग्रामीण व शहर कांग्रेस के अध्यक्ष द्वय डॉ आनंद अहिरवार व राजकुमार पचौरी द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में पीसीसी के जिला व शहर प्रभारी घनश्याम सिंह व मनोज कपूर समेत समिति के लिए नामांकित पदाधिकारी उपस्थित रहे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से विचार आमंत्रित किए गए तथा जिले में पार्टी संगठन को निचले स्तर तक चाक चौबंद व सक्रिय करने पर विचार विमर्श किया गया बैठक के प्रारंभ में जिला अध्यक्ष द्वय राजकुमार पचौरी व डॉ आनंद अहिरवार समेत उपस्थित नेताओं ने राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी डॉ चंदन यादव का सूत की माला से स्वागत किया। जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि नवगठित समन्वय समिति के द्वारा जिले भर के कांग्रेसजनों को आने वाली कठिनाइयों व समस्याओं पर विचार व उनका निराकरण कर ऊर्जा भरने का काम किया जाएगा।जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने राष्ट्रीय सचिव डॉ चंदन यादव का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा संगठन में सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित करने के लिए गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति स्वागत पूर्ण निर्णय है।उन्होंने सुझाव दिया कि आंतरिक अनुशासन को बनाए रखने के लिए जिला कमेटी को भी पावरफुल बनाया जाना चाहिए। प्रत्येक बड़े कार्यक्रम के आयोजन या मुद्दे पर समन्वय समिति की बैठक में प्राथमिक रूप से विचार कर समन्वय के साथ निर्णय लिए जाना चाहिए।
           

Post a Comment

0 Comments