सागर।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायका संघ अध्यक्ष श्रीमति लीला शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर महिला बाल विकास विभाग परियोजना क्रमांक 2 के द्वारा पटेल धर्मशाला राजीव नगर वार्ड सागर में विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि लीला शर्मा ने हमेशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायकाओ के हित में आवाज बुलंद की है जो एक मिशाल के रूप मे याद रखा जाएगा आज इनका रिटायर मेट विभाग से जरूर हुआ है लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायकाओ के दिल में हमेशा राज करती रहेगी.अब इनकी विभाग के बाहर परिवार व समाज सेवा में भूमिका तय होगी. इस मौके पर विभाग के डी.पी.ओ ब्रजेश त्रिपाठी शिवसेना प्रांत उप प्रमुख पप्पु तिवारी परियोजना अधिकारी साधना खटीक.सुपर वाइजर संध्या थाडी.ममता निषाद.कल्पना विश्वकर्मा.आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नील मणि यादव. ममता तिवारी राजश्री दुबे बबीता कबीर पंथी लक्ष्मी पटेल नाहिद जमाल कृष्णा बाईभाजपा नेता नेवी जैन पार्षद प्रहलाद पटेल सहित बड़ी संख्या मेंआंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायकाये मौजूद थी
0 Comments