जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान

सागर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सांसद श्रीमती प्रियंका के मुख्य आतिथ्य,देश और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आगामी 27 जनवरी, 2025 को डॉ.भीम राव अंबेडकर जी की जन्मस्थली महूं से जय बापू-जय भीम जय संविधान अभियान रैली के समापन किया जा रहा है। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में प्रदेश भर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और संविधान को मानने वाले अनुयायी शामिल होंगे।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर संभागीय मुख्याल सागर में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता रवि सक्सेना द्वारा जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय राजकुमार पचौरी व डॉ आनंद अहिरवार के सहयोग से पत्रकार वार्ता को संबोधित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक सुनील जैन,डॉ संदीप सबलोक,सह प्रभारी सुनील बोरसे विशेष रूप से उपस्थित रहे। संचालन जिला शहर प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी तथा आभार प्रदर्शन अवधेश तोमर ने किया।


Post a Comment

0 Comments