रजाखेड़ी मकरोनिया मकरोनिया के रानी दुर्गावती वार्ड में रेलवे गेट 29 के पास श्री रामलला जी की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 10 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे श्री लवकुश भगवान के मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने किया पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने कुशवाहा समाज के मंदिर व धर्मशाला निर्माण कार्य हेतु 10 करोड़ की राशि स्वीकृत की थी
भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भगवान लवकुश के इस मंदिर व धर्मशाला के निर्माण का शुभारंभ आज के उसी पवित्र दिन पर हो रहा है जिस दिन गत वर्ष अयोध्या में भगवान श्री राम की भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी उन्होंने कहा कि इस शुभकार्य में कुशवाहा समाज के साथ मुझे भी पुण्य की प्राप्ति हुई जिसके लिए मैं आभारी हूं उन्होंने कहा कि रजाखेड़ी में मंदिर और धर्मशाला के निर्माण की लंबे समय से मांग थी जिसे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सागर प्रवास के दौरान स्वीकृत किया था और वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के कार्यकाल में इस कार्य की शुरुआत हो गई उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में प्रदेश की कुशवाहा समाज का भरपूर योगदान रहा है भाजपा सरकार ने भी कुशवाहा समाज सहित सभी ओबीसी वर्ग के विकास व सम्मान में कोई कमी नहीं रखी हाल ही में भाजपा के जिला अध्यक्ष पद पर कुशवाहा समाज की बहिन रानी कुशवाहा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है समाज के प्रभुदयाल पटेल भी भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और अब पार्टी के प्रदेश मंत्री जैसा बड़ा दायित्व उन्हें मिला हुआ है।
0 Comments