सागर कलेक्टर साहब तुम होश में आओ जमकर लगे नारे

गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाकर गौशाला का निर्माण करने की मांग को लेकर गौ रक्षा संगठन सहित समस्त हिंदू संगठनों ने सागर खुरई रोड ठाकुर बाबा मंदिर जरूवाखेड़ा में जाम लगा दिया, जहां सागर अनु विभागीय अधिकारी कार्यालय मैं 20 जनवरी को अपनी मागों को लेकर चक्का जाम के संबंध में एक पत्र भी सोपा गया था, जिसमें उल्लेख है कि जिले के समस्त गौ रक्षा संगठन सहित हिंदू संगठनों के द्वारा जिले में गोचर भूमि के अतिक्रमण को हटाकर गौशाला की मांग को लेकर 82 आवेदन जिला प्रशासन सागर कलेक्टर जनसुनवाई में सौंपे गए हैं, लेकिन इस और प्रशासन के ध्यान नहीं देने के चलते समस्त संगठन मजबूर होकर सागर खुरई रोड पर चक्का जाम करेगे,जिसमें गौ रक्षा संगठन की विशेष मांग है कि शासन प्रशासन गोचर भूमि का सीमांकन कर अवैध कब्जा धारीयों को बेदखली के नोटिस देकर गोचर भूमि से कब्जा हटाया जाए,खाली पड़ी वन विभाग की जगह में गौशाला का निर्माण कराया जाए, जहां विभिन्न मांगों को लेकर समस्त जिले के संगठन सागर खुरई रोड ठाकुर बाबा मंदिर जरूवाखेड़ा के पास चक्का जाम लगा दिया, जहां मौके पर सागर अनुविभागीय अधिकारी से लिखित लेने के बाद चक्का जाम खुला जिसमें अनुविभागीय अधिकारी ने गौ रक्षा संगठनों को 10 दिन के अंदर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है

Post a Comment

0 Comments