गुजरात से भगवान पूज्य श्री ठाकुरजी गिरधारी लालजी विहार करते हुए सागर पधारे

सागर आगामी 30 जनवरी से 5 फरवरी तक दोपहर 2.30 से 6 बजे तक कथा व्यास पूज्य पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के पूर्व बुधवार 29 जनवरी की दोपहर रेल मार्ग से विहार करते हुये गुजरात से भगवान पूज्य श्री ठाकुरजी गिरधारी लालजी का सागर आगमन हुआ। सागर आगमन पर भगवान श्री ठाकुरजी गिरधारी लालजी का मुख्य यजमान विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने रेल्वे स्टेषन पहुँचकर विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुये पूज्यनीय प्रभु की आगवानी की आगवानी के लिये सागर स्टेषन के प्लेटफार्म पर अखाड़े दल,डमरू दल,बैंड की भव्य प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय हुआ। आगवानी पश्चात् भगवान पूज्य श्री ठाकुरजी गिरधारी लालजी का विहार मुख्य यजमान अनुश्री शैलेन्द्र कुमार जैन के निज निवास स्थान की ओर हुआ विहार के दौरान धर्मप्रेमी बंधुओं एवं बहिनों से जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं पूजा आरती कर स्वागत किया। 

Post a Comment

0 Comments