सागर आगामी 30 जनवरी से 5 फरवरी तक दोपहर 2.30 से 6 बजे तक कथा व्यास पूज्य पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन धर्मश्री स्थित बालाजी मंदिर परिसर,सागर में किया जायेगा।यह पहला अवसर होगा कि अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य संत पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी कथा के निमित्त सागर पधारेंगे।आयोजन संबंधी सभी तैयारियां लगभग पूर्णता की ओर है। सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संतजनों का हमें सानिध्य प्राप्त होगा। यह बात आयोजन के मुख्य यजमान विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने धर्मश्री स्थित कार्यक्रम स्थल बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कही। पत्रकार वार्ता में संचालन समिति के संयोजक डॉ.वीरेन्द्र पाठक, डॉ.सुखदेव मिश्रा,भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, षिवषंकर मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय, दीनाभाई मेहता,श्रीकांत जैन, रीतेष तिवारी उपस्थित रहे।
0 Comments