समुदाय विशेष के युवक पर अपहरण का केस दर्ज

दमोह के सर्किट हाउस की पहाड़ी पर बुधवार दोपहर एक नाबालिग लड़की के साथ संदिग्ध अवस्था में मिले समुदाय विशेष की युवक पर कोतवाली पुलिस ने अपहरण,पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली थी की सर्किट हाउस की पहाड़ी पर एक युवक किसी लड़की के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची। उसके कुछ देर बाद नाबालिग लड़की के पिता भी वहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि वह हिंडोरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपी युवक वयस्क है। वह भी हिंडोरिया का है जो नाबालिग को बहला फुसला कर सर्किट हाउस ले गया था। लड़की के पिता की शिकायत पर कोतवाली थाने में अपहरण,छेड़छाड़, पाॅक्सो एक्ट और अन्य कई धाराओं में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टीआई ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी अपना नाम राजेश बता रहा था, जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम आमिर खान बताया।

Post a Comment

0 Comments