क्षत्रिय महासभा की नव नियुक्त अध्यक्ष प्रीति सिंह राजपूत का मातृशक्ति ने सम्मान किया

सागर क्षत्रिय महासभा जिला सागर की महिला विंग की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत के घर पहुंचकर महासभा की महिलाशक्ति ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। उपस्थित महिलाशक्ति ने उनको मिठाई खिलाई व क्षत्रिय समाज के उत्थान हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।ज्ञातव्य है कि विगत दिवस ही क्षत्रिय महासभा जिला सागर के संरक्षक मंडल ने समाजसेवी श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत को क्षत्रिय महिला महासभा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।इस अवसर पर श्रीमती प्रीति सिंह ने बताया कि समाज के वरिष्ठजनों की सहमति से शीघ्र ही क्षत्रिय महासभा की महिला विंग की संरक्षक मंडल और जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगी।इस अवसर पर अंशु सिंह,निरुपमा गौर,अंकिता गौर,अर्चना सिंह,संगीता सिंह,जया सिंह,रेशु सिंह,पारुल चौहान,ज्योति चौहान,श्रद्धा हर्षवर्धन ठाकुर,नेहा सोलंकी एवं अनेक मातृशक्ति उपस्थित थीं।

Post a Comment

0 Comments