समाजवाद,साम्यवाद,जातिवाद से हमेशा ऊपर रहा है विकासवाद

खुरई।मंगलवार को युवा भाजपा नेता अविराज सिंह खुरई के ग्राम तोड़ाकाछी एवं धांगर में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन किए। इसके उपरांत अविराज सिंह ने ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय में आमजन एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की।खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तोड़ाकाछी में 65 लाख की लागत से बनने वाली नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने भगवान श्री कृष्ण जी के एक प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री कृष्ण जी का जन्म माता देवकी के यहां हुआ था,उनको पाला माता यशोदा ने, परंतु जब पूतना भगवान श्री कृष्ण को मारने आई थीं, तो उसने अपने पुत्र की तरह अपनी गोदी में उठाया था यह बात अलग है कि पूतना उन्हें मारने आई थी, परंतु कुछ देर के लिए एक पुत्र की तरह भगवान श्रीकृष्ण को गोदी में उठाया था, तो भगवान श्री कृष्ण ने उनको भी अपनी माता मानकर उनको भी मोक्ष प्रदान कर उनकी आत्मा को शांति प्रदान की।संदेश यह है कि तरह हम सभी भी भारत माता के सपूत हैं, हम सबके बीच में भी कभी भेदभाव नहीं होना चाहिए, न जाति पर न धर्म पर न समाज के ऊपर। इसलिए आज मुझे यह बोलते हुए खुशी और गर्व हो रहा है कि एक ऐसे नेता इस विधानसभा क्षेत्र को मिले हैं जो किसी व्यक्ति का धर्म, जाति पर भेदभाव नहीं करते। सबको एक समान व अपने परिवार का सदस्य मानते हैं व हर व्यक्ति के कल्याण का काम करते हैं। ऐसे नेता हमें भूपेन्द्र भैया के रूप में मिले है, जो सभी का विकास करते हैं, कभी भेदभाव नहीं करते। अविराज सिंह ने कहा कि समाजवाद, साम्यवाद व जातिवाद से विकासवाद हमेशा ऊपर रहा है। 

    

Post a Comment

0 Comments