आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश नेतृत्व द्वारा परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर आवाज उठाती रही है और जनवरी 2016 में संपूर्ण मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था,जिसके परिणाम स्वरूप बीजेपी सरकार को मध्य प्रदेश के 40 चेक पोस्ट बंद करना पड़े,आम आदमी पार्टी सागर जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह ने बताया कि यह आम आदमी पार्टी की संघर्ष की जीत है।पार्टी जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में उच्च राजनीतिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के कई नाम सनलिप्त हैं जिसकी जांच को दबाया गया है,आज आम आदमी पार्टी द्बारा जिला कलेक्टर सागर (मप्र)के समक्ष भ्रष्टाचार के खिलाफ ईडी सीबीआई एवं एसआईटी द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पार्टी जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह के अगुवाई में ज्ञापन सोपा गया,
0 Comments