प्रीति सिंह राजपूत क्षत्रिय महिला महासभा की जिला अध्यक्ष बनीं

सागर क्षत्रिय महासभा जिला सागर की महिला विंग क्षत्रिय महिला महासभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत होंगी क्षत्रिय महासभा जिला सागर के संरक्षक मंडल ने समाजसेवी श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत को क्षत्रिय महिला महासभा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा ने महिला क्षत्रिय महासभा की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत को बधाई देते हुए कहा है कि श्रीमती राजपूत समाज की नारी शक्ति को एकता व उत्थान के लिए  संगठित व प्रोत्साहित करेंगी। साथ ही वे समाज के वरिष्ठजनों की सहमति से संरक्षक मंडल और जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगी।

Post a Comment

0 Comments