सागर में पूर्व विधायक के बेटे पर धमकाने का आरोप

सागर में खुरई विधानसभा से पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के बेटे यशोवर्धन चौबे पर फोन कॉल पर धमकाने का आरोप लगा है। बुधवार को पीड़ित ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी विकास शाहवाल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने यशोवर्धन चौबे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।शक्ति केंद्र टोली के सहसंयोजक ​​​​​​शिकायतकर्ता संतोष पिता भगवानदास तिवारी निवासी बम्होरी हु्ड्‌डा ने बताया कि मंगलवार शाम 4:50 बजे यशोवर्धन उर्फ कपि चौबे ने फोन किया था। उन्होंने मेरे और मेरे परिवार के संबंध में जानकारी ली। कहने लगे कि तुम गोविंद राजपूत के संबंध में बहुत वीडियो डाल रहे हो,उनसे तुम्हें क्या दिक्कत है तब मैंने कहा कि मुझे उनसे कोई दिक्कत नहीं है।उनसे संबंधित वीडियो मैसेज सहज रूप से बिना किसी द्वेष भावना के डालता हूं।तब कपि चौबे बोले कि तुम कभी जेल गए हो। मैंने कहा कि मैं कभी नहीं गया,तब उन्होंने धमकाते हुए कहा कि अब तुम्हारी व्यवस्था किए देता हूं। पूरी बातचीत का ऑडियो मेरे पास सुरक्षित है।संतोष तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कपि चौबे से मेरे परिवार को खतरा है। वह मुझे धोखे से खुरई बुलाकर घटना कारित करने की साजिश बना रहे हैं। झूठा केस भी दर्ज करा सकते हैं। मामले में एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

0 Comments