बंडा प्रभारी बीएमओ साहब का तुगलगी फरमान बड़ी घटना का कर रहे है इतंजार गजब है साहब

खबर सागर जिले की ग्राम पंचायत बरा में झोला छाप डॉक्टर से जुड़ी है। जिसकी शिकायत लिखित रूप से सीएमएचओ के पास की गई थी लेकिन झोला छाप डॉक्टर पर अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।जब इसी संबंध में बंडा के ब्लॉक ऑफिसर के प्रभार में डॉक्टर लकी जैन से बात हुई तो उन्होंने बताया ऐसे तो ब्लॉक में सैकड़ो झोला छाप है। लेकिन उन पर कार्रवाई तब होती है। जब कोई बड़ी घटना होती है। जब जाकर स्वास्थ विभाग हरकत में आता है।अब इन बाबू के बोल बता रहे हैं। कहीं ना कहीं इन्हीं के आशीर्वाद से झोला छाप डॉक्टर काफी फल फूल रहे हैं। बीएमओ बंडा से इसकी शिकायत कई बार लिखित रूप में की जा चुकी है। लेकिन इस डॉक्टर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई डॉक्टर उत्तम मंडल शराब के नशे में मरीज का इलाज कर रहा था। जिसकी खबर 10 से 12 चैनलों पर प्रसारित हो चुकी है। लेकिन जिले के स्वास्थ विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कोई बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं।मुख्यमंत्री की घोषणा घोषणा मैं मध्य प्रदेश के मुखिया मोहन यादव जी द्वारा एक घोषणा की गई थी जिसमें सांप उल्लेख था झोलाछाप डॉक्टरो पर सख्त कार्रवाई की जाए लेकिन स्वास्थ विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चेयन की नींद ले रहे हैं।कोई बड़ी घटना का इंतजार।स्वास्थ्य विभाग के जिला मीडिया प्रभारी विपिन खटीक ने पिछली खबर में बताया था ब्लॉक के बीएमओ को आदेश कर चुका हूं और जल्द ही बंडा लॉक के झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। जब संबंध में डॉक्टर लकी जैन से चर्चा की गई तो उनका कहना है। अभी तक मेरे लिए झोला छाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने का आदेश नहीं मिला है।जबकि मीडिया प्रभारी का कहना है। मैं बीएमओ को आदेश दे चुका हूं लगता है साहब अपनी रोटियां सेखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments