सागर में सालों से रह रहे किन्नर अब अपने आप को सुरक्षित नहीं पा रहे हैं उनके साथ बाहर से आए किन्नर आए दिन मारपीट कर रहे हैं इस बात की शिकायत देकर सागर के लगभग आधा सैकड़ा किन्नर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने आवेदन देकर रानी किन्नर और मोना अहिरवार जो कि दोनों ही सागर से बाहर के रहने वाले हैं के खिलाफ अवैध वसूली और धमकी देने जैसी गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांगकी है किन्नरो ने बताया कि रानी और मोना पूरी गैंग लेकर सागर में विभिन्न स्थानों पर घूम कर पैसों की मांग करती हैं जिससे सागर में रहने वाले किन्नर परेशान है मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं किन्नरों ने बताया कि जल्दी अगर इन पर कार्रवाई नहीं होगी तो आने वाले दिनों में समस्त सागर के किन्नर चक्का जाम करने को विवश होंगे
0 Comments