केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस समारोह

आज दिनांक 14.12.2024 को विद्यालय में “केन्द्रीय विद्यालय संगठन”का 62वाँ स्थापना दिवस हर्ष और उल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा ‘पूर्व छात्र सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। 
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर राजेश शर्मा ने मुख्यअतिथि के रूप में तथा नामित अध्यक्ष कर्नल  अजीत सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया। अभिनंदन पत्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया गया। छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत के शब्द-सुमनों से अतिथियों का स्वागत किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सर्वप्रथम भारत के स्वर्णिम गौरव को वापस लाने का संकल्प प्रदर्शित करते हुए विद्यालय गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की  छात्राओं ने मनमोहक संबलपुरी समूह नृत्य प्रस्तुत किया।पूर्व छात्र समागम 2024 के अंतर्गत पधारे पूर्व छात्रों ने वर्तमान छात्रों के साथअपने विद्यालयी अनुभव साझा किए।मुख्यअतिथि नेअपने संबोधन में विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए केन्द्रीय विद्यालय संगठन की कार्य पद्धति तथा उपलब्धियों की प्रशंसा की।उन्होंने राष्ट्र की प्रगति के लिए शिक्षा के महत्त्व को इंगित करते हुए छात्रों को जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी।प्राचार्य विनोद कुमार ने विश्वास दिलाया कि विद्यालय परिवार संगठन के उद्देश्यों एवं देश की आकाक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रयत्नशील रहेगा। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कौशलेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि,विशेष अतिथि तथा पूर्व छात्रों के प्रति कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments