शनिवार को कर्रापुर में क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। बैठक में क्षत्रिय समाज सागर के अध्यक्ष लखन सिंह भी उपस्थित थे।सिंह ने बैठक में जानकारी दी की 23 दिसम्बर को जिला क्षत्रिय महासभा सागर द्वारा क्षत्रिय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह आयोजन सागर के बामोरा स्टेडियम में 23 दिसम्बर सोमवार को दोपहर 12 से होगा।क्षत्रिय युवा सम्मेलन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं अध्यक्ष विधानसभा मध्यप्रदेश नरेन्द्र सिंह  तोमर मुख्य अतिथि होंगे लखन सिंह ने क्षत्रिय युवा सम्मेलन में शामिल होने का आव्हान किया है।इसके अलावा बैठक में अध्यक्ष लखन सिंह ने समाज में जिम्मेदारियां व सामाजिक कार्य बांटने को लेकर विभिन्न प्रस्ताव रखे।इस अवसर पर बलवंत सिंह,गोपाल सिंह, मुंशी सिंह,गोविंन्द सिंह,विशाल सिंह,रिटायर्ड शिक्षक माधव सिंह,अजब सिंह,गोविंद सिंह खिरिया,इंद्राज सिंह रिटायर्ड डीएसपी,उदयभान सिंह,अवधेश सिंह सिमरिया, राहुल चोरा,शैलेन्द्र सिंह न.प.उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, जितेन्द्र सिंह सभापित न.प.कर्रापुर,सूर्यप्रताप सिंह युवा अध्यक्ष क्षत्रिय समाज,उमराव सिंह, हाकम सिंह सहित समाज के वरिष्ठ लोग एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।