जिला अस्पताल के शिशु वार्ड से महिला कैदी इलाजरत अपनी बच्ची को लेकर हुई फरार,पुलिस देती रही पहरा

कटनी जिला अस्पताल के शिशु वार्ड से एनडीपीएस मामले में सजा याफ्ता महिला कैदी इलाजरत अपनी बच्चा को लेकर हुई अचानक फरार हो गई। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कं की स्थित निर्मित है। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि कटनी जिला अस्पताल के नई बिल्डिंग स्थित मातृ व शिशु परिचर्या परिसर के शिशु रोग वार्ड में महिला अपराधी दिल्लगी पारधी जो कि रीठी थाना क्षेत्र के बूढ़ा ललितपुर निवासी है जिसके पास से कोतवाली पुलिस ने 18 लाख कीमती मादक पदार्थ गाँजा पकड़ा गया था। कैदी महिला दिल्लगी के बच्ची का स्वास्थ्य खराब होने पर उसकी बच्ची को जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में  भर्ती किया गया था। जहां से महिला दिल्लगी इलाजरत बच्ची रोही पारधी को लेकर अस्पताल से भाग निकली। महिला कैदी के भागने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस जिला अस्पताल सहित शहर का चप्पा-चप्पा छान रही है लेकिन महिला कैदी का कहीं पता नही लग रहा।

Post a Comment

0 Comments