गढ़ौला जागीर में सीएम राईज स्कूल नई पीढ़ी के लिए बड़ी उपलब्धि

पूर्व मंत्री सिंह ने गढ़ौला जागीर में सीएम राईज स्कूल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया संबोधन में उन्होंने बताया कि सीएम राईज स्कूल भवन निर्माण मार्च तक पूरा हो कर उपयोग में आ जाएगा।गढ़ौला जागीर की आबादी और अनुसूचित जाति जनजाति वर्गों की संख्या को देखते हुए यहां सीएम राईज स्कूल खुलवाने के लिए मुख्यमंत्री से विशेष अनुमति ली गई थी। अब यहां और आसपास के दस पंद्रह गांवों के बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए खुरई तक नहीं जाना पड़ेगा। यहां 38 करोड़ से बन रहे सीएम राईज स्कूल में सारी सुविधाएं होंगी। इसमें रनिंग ट्रेक, बेडमिंटन कोर्ट, बास्केट बाल कोर्ट, जूड़ो और व्हालीबाल कोर्ट निर्मित हो रहे हैं। सभी विषयों के अच्छे शिक्षक यहां नियुक्त हुए हैं, जो महानगरों के निजी स्कूलों से भी बेहतर शिक्षा, खेल सुविधाएं यहां संचालित करेंगे। उन्होंने कहा कि गढ़ौला जागीर को नगर परिषद बनाए जाने का संकल्प उनका है जिसके बनने से यहां नगरों की तरह पार्क, सामुदायिक शादी हाल, स्ट्रीट लाइट, आवास योजनाएं, महाविद्यालय आदि की सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।उन्होंने बताया कि सुमरेरी-गढ़ौला जागीर के बीच की क्षतिग्रस्त प्रधानमंत्री सड़क को नया बनवाया गया है। बीच में रेलवे अंडरब्रिज में जल भराव की समस्या को देखते हुए रेलवे ओवरब्रिज स्वीकृत कराए जाने के प्रयास तेजी से हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments