अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत श्री चिन्मयानंद बापू के द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन सागर के खेल परिसर मैदान में 15 से 21 दिसम्बर तक किया जाएगा,विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के द्वारा बापू की कथा के संबंध में प्रेसवार्ता का आयोजन कर कथा के संबंध में जानकारी दी गयी है,गौर तलब है कि चिन्मयानंद बापू की ससुराल भी सागर में ही है जिस बजह से सागरबासीयो के चिन्मयानंद बापू दामाद भी माने जाते है, चिन्मयानंद बापू की कथा के सम्बंध में डॉ अनिल तिवारी ने बताया कि शनिवार को कथा के पूर्व 11 सौ महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी, इस कलश यात्रा में बुंदेलखंडी विधाओं की छाप देखने को मिलेगी, चिन्मयानंद बापू की सागर में यह 12वी और भारत मे कुल 579 वी कथा का आयोजन किया जाएगा कथा में लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं के द्वारा कथा श्रवण किया जाएगा।
0 Comments