सागर.डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन हेतु आईटीईपी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों द्वारा बुन्देलखण्ड की लोककला एवं संस्कृति के अध्ययन हेतु सत्यम कला एवं संस्कृति संग्रहालय एवं जिला पुरातत्व संग्रहालय का क्षेत्र भ्रमण किया गया.जिसमें छात्रों को बुन्देलखण्ड की प्राचीनतम लोककला एंव संस्कृति से जुडी तकरीबन 300 वर्ष पुरातन धरोहर के संग्रहित वस्तुओं से संबंधित ज्ञान संग्रहालय के संस्थापकअध्यक्ष दामोदर अग्निहोत्री के द्वारा दिया गया.यह भ्रमण पाठ्यक्रम की आवश्यकतानुसार संचालित किया गया.कार्यक्रम के निर्देशक विभागाध्यक्ष,प्रो.अनिल कुमार जैन ने भी छात्रों के साथ भ्रमण में भाग लिया.भारतीय ज्ञान परंपरा के भ्रमण श्रृंखला की समन्वयक एवं कक्षा प्रभारी डॉ. चिन्तन वर्मा एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.रश्मि जैन ने भी छात्रों के साथ भ्रमण में भाग लिया तथा शिक्षाशास्त्र विभाग से डॉ.रमाकांत एवं डॉ.अपर्णा श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे.छात्रों के ज्ञानार्जन हेतु डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की कुलपति एवं कार्यक्रम की मुख्य संरक्षक प्रो.नीलिमा गुप्ता का प्रोत्साहन प्राप्त हुआ.
0 Comments