सागर में जिला अस्पताल मार्ग पर स्थित खेत में शुक्रवार दोपहर भूसे के ढेर में 6 फीट लंबा कोबरा घुस गया। खेत में काम करने वाले मजदूर ने सांप देखा तो हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों को सूचना दी। उन्होंने स्नेक कैचर अकील बाबा को जानकारी दी। सूचना मिलते ही अकील बाबा मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू शुरू किया। सांप खेत में रखे भूसे के ढेर में पॉलीथिन में छिपा बैठा था।स्नेक कैचर ने जैसे ही पॉलीथिन हटाई तो सांप ने गुस्से में फुफकार मारी। लगभग 15 मिनट में स्नेक केचर ने जहरीले कोबरा को पकड़ कर सुरक्षित जंगल मे छोड़ने की बात कही
0 Comments