पाश्चात्य एकल एवं समूह गीतों की हुई आनंददायक प्रस्तुतियां

विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में पाश्चात्य समूह गीतों की प्रतियोगिता समपन्न हुई. इसमें प्रतिभागियों ने गीतों के माध्यम से प्रेम, क्रिसमस और प्रेरणादायी गीतों की प्रस्तुतियां दीं. पाश्चात्य एकल गायन प्रतियोगिता अभिमंच सभागार में आयोजित की गई जिसमें 16  विश्वविद्यालयों ने अपनी प्रस्तुति दी। नियम के अनुसार प्रत्येक विश्वविद्यालय को 4 से 6 मिनट का समय दिया गया जिसमें 2 मिनट स्टेज सेट करने के लिए समय दिया गया। सभी प्रतिभागीयों ने अंग्रेजी भाषा में अपनी प्रस्तुति दी। प्रख्यात गायक एड शिरीन का पर्फेक्ट, एलि गोल्डिंग का लव मी लाइक यू डु, अडेल का रोलिंग इन द डीप जैसे चर्चित गाने प्रस्तुत किये जिन्हें सुनकर सभी श्रोता झूम उठे। सभी विश्वविद्यालयों के प्रदर्शनों ने कार्यक्रम में रोमांच का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में केवल प्रतिभागियों को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया, बल्कि यह उनके समर्पण और मेहनत को भी प्रदर्शित करने का एक मंच था। मंच संचालन सलोनी शर्मा द्वारा किया गया. निर्णायक मंडल में डैनी शर्मा, राजेश कोटा, रेखा मुखर्जी उपस्थित थे. समन्वयक अवधेश प्रताप सिंह तोमर ने निर्णायक मंडल को सम्मानित किया. 

Post a Comment

0 Comments