फरियादी ही निकला चोरी का आरोपी

दिनांक 29/10/2024 को फरियादी गोविंद पिता रामशरन निवासी ग्राम पचरईया थाना पाली जिला हरदोई उत्तरप्रदेश ने थाना शाहगढ मे 29-30 अक्टूबर की द्रमयानी रात, बरायठा रोड पेट्रोलपंप के पीछे निर्माणाधीन हाई-वे से एक डीजल पंप एवं मोबाइल फोन अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट लेख कराई थी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 363/2024 धारा 303(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया था पुलिस अधीक्षक महोदय सागर विकास कुमार शाहवाल के निर्देश पर सम्पत्ति संबंधी अपराधो को गंभीरता से प्रकरण को दृषिटगत रखते हुये,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर डॉ० संजीव कुमार उइके के निर्देशन में एवं एसडीओपी बण्डा श्रीमति शिखा सोनी के नेतृत्व में थाना शाहगढ के उक्त अपराध के अज्ञात आरोपी व चोरी गये मसरूका की तलाश हेतु टीम गठित की गई, अज्ञात आरोपी की पतारसी के हरसंभव प्रयास किये गये, चोरी गये मोबाइल के संबंध में सायबर सेल सागर से तकनीकि सहायता प्राप्त की गई। जो चोरी गया फरियादी का मोबाइल, घटना दिनांक से ही फरियादी द्वारा उपयोग किया जाना पाया गया। जो फरियादी ने गहन पूछताछ के बाद चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी गया मसरुका डीजल पंप एवं दो मोबाइल, कीमति करीबन 30 हजार रुपये का आरोपी की निशादेही मे जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जो आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल बण्डा मे निरुद्ध किया गया है।अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी व मसरुका की बरामदगी कराने मे थाना शाहगढ से थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप खरे, सउनि लोकविजय सिंह, सउनि- गुड्डनसिंह, प्रधानआर० राजेन्द्र कुमार, प्रधान आरक्षक कुरेश, प्रधान आरक्षक टीकाराम, आरक्षक- दिनेश, सुरेन्द्र, बॉबी, लखन, अभिषेक, बृजनंदन, आदित्य, सचिन, अर्पित, उमाशंकर एवं सायबर सेल सागर से प्र.आर. 398 सौरभ व आरक्षक हेमेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments