मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के साथ विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार

नागपुर।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सागर विधायक  शैलेन्द्र कुमार जैन विगत एक सप्ताह से नागपुर की दक्षिण पश्चिम विधानसभा में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए पार्टी की ओर से विधानसभा प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं,बुधवार को नागपुर पहुंचे मध्य प्रदेश शासन के  मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के साथ विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने प्रचार किया,इस दौरान मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने अंजनी चौक पर लाडली बहनों के सम्मेलन को संबोधित किया,इसके बाद यादव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और फिर विधायक जैन के साथ नागपुर जैन समाज के प्रमुख अजय जैन संचेती के निवास पर प्रमुख व्यापारियों से चर्चा की,इस दौरान विधायक जैन ने मुख्यमंत्री डा यादव को चुनावी गतिविधियों से अवगत कराया,इस अवसर पर कटंगी विधायक गौरव सिंह,प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी,मुन्ना यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments