सागर के थाना मालथोन क्षेत्र के बृजकिशोर पेट्रोल पंप के पास में ऑटो व मोटर साइकिल आपस में टकरा गयी है जिसमे 03 व्यक्ति घायल हो गये हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 15-11-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सागर जिले के मालथोन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक राजेश तथा पायलेट दीपक लोधी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल की ऑटो से आपसी टक्कर हो जाने से अंजली उम्र 22 वर्ष तथा सोनू उम्र 35 वर्ष को डायल-112/100 जवानों द्वारा उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मालथोन पहुँचाया गया ।
0 Comments