जरूवाखेड़ा-: राहतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरूवाखेड़ा में साइकिलों से भरा पिछले शुक्रवार को एक ट्रक पहुंचा, और विद्यालय के मुख्य गेट के सामने रोड पर खड़ा हो गया,जिसमें स्कूल के छात्र कड़ी मेहनत करते नजर आए, जिसका लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया,दरअसल पूरा मामले पिछले शुक्रवार 4:00 के आसपास स्कूल में वितरण को आई ट्रक से साइकिलें स्कूल प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद बहरोलिया खड़े होकर दोनों तरफ हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के बीच स्कूल छात्रो से साइकिलें उतारवा रहे थे,जिसका लोगों ने भी वीडियो कैमरे में बना लिया, जिसमें स्कूल बच्चे सफेद शर्ट और खाकी पेंट ड्रेस में ट्रक के ऊपर से साइकिलों को स्कूल प्रचार्य के द्वारा उतरवाया जा रहा था, स्कूल छात्र दोनों पैर के पंजों को ऊपर उठने के बाद ऊपर बड़ी मुश्किल से साइकिल पकड़ कर उतारते विडियो में दिख रहे हैं, जिसके संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने विडियो को संज्ञान में लेते हुए कहा की छात्रों को वितरण करने के लिए साइकलिंग ट्रक से भेजी गई थी, जिसमें स्कूल प्राचार्य राजेंद्र बहरोलिया के द्वारा साइकिल अगर स्कूल के बच्चों से उतरवायी जा रही हैं तो यह गलत है इस संबंध में उन्होंने कहा कि बच्चों से विद्यालय में किसी प्रकार का महनती काम नहीं ले सकते इस संबंध में उन्होंने प्रचार्य को प्रतिवेदन भेज कर जवाब मांगने की बात कही है, आपको बता दें प्राचार्य राजेंद्र बहरोलिया का यह पहला काम नहीं है, जिनकी शिकतों की जांच स्वयं शिक्षा विभाग कर रहा है, लेकिन हर बार प्रतिवेदन का जवाब देकर बात को डाल दिया जाता है..
0 Comments