यूनीफाइड पेंशन स्कीम मंजूर नहीं:काली पट्टी बांधकर किया विरोध

देश भर के शिक्षक, कर्मचारी अधिकारी "NPS/UPS" का विरोध 02 से 06 सितम्बर 2024 तक काली पट्टी बांध कर करेंगें। मोर्चा के प्रांताध्यक्ष परमानंद डेहरिया 
के आह्वान  पर सागर जिले के समस्त कर्मचारी भी यूपीएस का सामूहिक विरोध काली पट्टी बांधकर कर रहे हैं।इस संबंध में मोर्चा के सागर जिलाअध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रवक्ता आलोक गुप्ता ने बताया कि केन्द्र सरकार ने 24 अगस्त 2024 को  केन्द्रीय कर्मचारियों अधिकारियों के लिए नेशनल पेंशन स्कीम के स्थान पर यूनिफाइड पेंशन स्कीम की घोषणा कर दी है माननीय प्रधानमंत्री की घोषणा के तुरंत बाद से देश भर में केंद्रीय व राज्य के शिक्षक कर्मचारी अधिकारी ने विरोध करना शुरू कर दिया है। यूनिफाइड पेंशन स्कीम, नेशनल पेंशन स्कीम से ज्यादा खराब हैं, शिक्षक कर्मचारी अधिकारी इसका विरोध 02 से 06 सितंबर 2024 तक देश के समस्त शासकीय प्रतिष्ठानों में शिक्षक कर्मचारी अधिकारी काली पट्टी बांध कर अपने शासकीय दायित्वों  का निर्वाहन  करेंगे।ध्यातव्य है कि विजय कुमार बंधु राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में 27/08/2024 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में यूनिफाइड पेंशन स्कीम के विरोध करनें का प्रस्ताव पारित पर माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार से पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने का आग्रह किया गया है।ज्ञातव्य होवे की माननीय अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने 2004 में केन्द्र व 2005 से राज्य की सरकारों ने नेशनल पेंशन स्कीम लागू किया जिसमें सेवानिवृत्ति पर पेंशन 1000 से 1200 रूपए  मिलते थें जिसका विरोध देश भर में हो रहा है।माननीय नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री से देश के  एक करोड़ शिक्षक कर्मचारी अधिकारी अपील करते हैं कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की घोषणा करें जो देश भर के केन्द्रीय व राज्य के शिक्षक कर्मचारी अधिकारी आन्दोलनरत हैं।
नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम ने घोषणा किया है कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल होते तक हमारा आन्दोलन जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments