कोरी समाज उत्थान संगठन संगठन सागर ने संत कबीर वार्ड स्थित सिद्ध विनायक गणेश मंदिर मछरयाई पर गत दिवस निःशुल्क महिला सलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ सदगुरु कबीर साहेब वीरांगना झलकारी बाई के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज के बीड़ी उद्योग पति महेश सेठ उपस्थित रहे। कार्यकृम की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक मनोहर लाल शर्मा ने की।कार्यक्रम को सर्वप्रथम संगठन के महामंत्री परमानंद ने संबोधित किया और संगठन द्वारा चलाए जा रहा है सेवा कार्यों से सभी को अवगत कराया उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा काकागंज वार्ड में, इतवारी - चन्दृशेखर वार्ड में निःशुल्क सिलाई केंद्र का कार्य सफलतापूर्वक चल रहा है। इसी के साथ ही निशुल्क सीपीसीटी कंप्यूटर टाइपिंग का कार्य भी समाज के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क प्रारंभ हो चुका है अब यहां तीसरा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र भी प्रारंभ होने जा रहा है । कोषाध्यक्ष कुंजीलाल ने भी आय व्यय का ब्योरा सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। संगठन के अध्यक्ष ठाकुरदास ने सभी को संबोधित करते हुए संगठन के सभी संरक्षक पदाधिकारी सदस्य गणों का आभार प्रकट किया और कहा कि यह जो सेवाएं चल रही है वह आप सब की विचारधारा और एकजुटता का परिणाम है। उपस्थित सभी मातृशक्ति से आग्रह किया , कि सलाई का प्रशिक्षण लेना ही आपकी उपलब्धि नहीं हो सकती आपके प्रशिक्षण का महत्व तभी होगा जब आप इसे रोजगार में परिवर्तित करें आप इससे धन कमा सकें इसीलिए सभी से आग्रह किया कि मन लगाकर अच्छे से इस कार्य को सीखें और इसे अपने व्यवसाय में शामिल करें।
0 Comments