सागर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पूज्य पिताजी श्री पूनमचंद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पूज्य पिताजी श्री पूनमचन्द यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है। सिरोठिया ने कहा कि पिता का साया सिर से उठना एक पुत्र पर उसके जीवन का सबसे बड़ा वज्रपात होता है। इस खालीपन को कभी भरा नहीं जा सकता। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घडी में उनके परिजनों को वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
0 Comments