अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया अपना दम। खुरई में होगा मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा विराट दंगल जिसके मुख्य अतिथि होंगे पूर्व गृह , पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह

खुरई। वीर अर्जुन मानव सेवा समिति (वीर अर्जुन सेना)के तत्वाधान में विगत 2008 से खुरई में कुश्ती दंगल का आयोजन नाग पंचमी के पावन पर्व पर आयोजित किया जा रहा है जिसकी परंपरागत कुश्ती को लेकर नाग पंचमी को खुरई के सभी अखाड़ों में पूजन कर अखाड़े में नन्हे मुन्ने पहलवानों को कुश्ती लाडवा कर नाग पंचमी पर चली आ रही प्रथा को बचाए रखने का काम किया जा रहा है नगर खलीफा राकेश नामदेव ने बताया की वीर अर्जुन मानव सेवा समिति (वीर अर्जुन सेना)के द्वारा 2008 से ही खुरई में खुरई के आसपास क्षेत्र में कुश्ती दंगल के आयोजन हर साल किए जाते हैं नाग पंचमी पावन पर्व पर ऐसे आयोजन करते हैं जिससे हमारी परंपरा और हमारे विरासत को हम बचाने का प्रयास कर रहे हैं और हम आगे इस प्रकार से आयोजन करते रहेंगे। इसी को लेकर आज नागपंचमी पर इनामी कुश्ती सहित बच्चों को प्रोत्साहन नगद पुरस्कार भी दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में हेमंत राजा, योगेश नामदेव ने कार्यक्रम में पधारे उस्ताद और खलीफाओं का फूल माला और पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। जिसमे उस्ताज कुदरत अली, भारत यादव व्यायाम शाला अध्यक्ष,  कोशर खान,लाखन यादव,  इसरद पहलवान,  पहलाद गोंड,दरियाव सिंह मसाव, ने भगवान हनुमान जी की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।

Post a Comment

0 Comments