सागर।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवम नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने सागर तालाब के किनारे सोमवार से गंगा आरती के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर बरसते पानी में शाम के समय चकराघाट का निरीक्षण किया इस दौरान महाकवि पद्माकर जी की प्रतिमा एवम प्राचीन शिवाजी अखाड़े का भी निरीक्षण किया और वहां पर पहलवानों की मांग पर ओपन जिम लगाने का आश्वासन दिया,विधायक जैन ने बताया कि सोमवार से शाम 7 बजे गंगा आरती शुरू करने को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही है,उल्लेखनीय है की विधायक जैन और एडवाइजरी बोर्ड की विशेष रुचि और सुझाव पर स्मार्ट सिटी के माध्यम से लाखा बंजारा, झील का पुनर्निर्माण किया गया है,जिससे तालाब और चकराघाट का क्षेत्र अत्यंत सुंदर लगने लगा है,इसी के तहत विधायक जैन की पहल पर तालाब किनारे चकराघाट पर गंगा आरती आयोजित की जा रही है,इसके तहत बारिश को देखते हुए
वाटर प्रूफ मंच का निर्माण किया जा रहा है,इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे,आरती के दौरान डमरू दल की प्रस्तुति अखाड़ों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, उन्होंने कहा कि ध्वनि यंत्रों की इस तरह व्यवस्था की जाए ताकि गंगा आरती की ध्वनि इस पूरे क्षेत्र को गुंजायमान करे, कार्यक्रम में ढपला, रमतूला के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया जाएगा,आम और केले के पत्तो के बंधनबार और मंडप बनाया जाएगा इस दौरान डुल डुल घोड़ी का भी प्रदर्शन किया जाएगा,उन्होंने गंगा आरती में लगने वाली सामग्री और तैयारियों की समीक्षा की,उन्होंने बताया कि चकराघाट पर प्रतिदिन गंगा आरती की जाएगी,चकराघाट के मंदिरों में लाइटिंग और सुंदरता को और भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया घाट पर चारों ओर डस्टबिन लगाने और अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर श्रीकांत जैन,प्रासुख जैन,शरद मोहन दुबे,देवकी रावत, आनंद विश्वकर्मा,कुलदीप खटीक,नरेंद्र सोनी,मुन्ना सोनी उपस्थित थे।
0 Comments