पुलिस ने दिनांक 13.08.2024 को पुलिस बेंड की धुन के साथ शहर में संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा "हर घर तिरंगा अभियान" और "आजादी के रंग, खाकी के संग" अभियान के अंतर्गत संयुक्त रूप से आयोजित की गई थी।स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य आयोजन स्थल पीटीसी ग्राउंड में जनप्रतिनिधि एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस अभियान का शुभारंभ किया गया उन्होंने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सभी को देशभक्ति की भावना से जोड़ने और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करने का संदेश दिया।तिरंगा यात्रा पीटीसी ग्राउंड सागर से शहर के मुख्य मार्गों से होकर वापस पीटीसी ग्राउंड तक निकाली गई। सागर पुलिस बैंड द्वारा देश भक्ति की धुनों पर शानदार प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, जिला सागर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला दण्डाधिकारी संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार साहवाल, अति. पुलिस अधीक्षक लोकेश सिंहा, कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं, युवा एवं आम नागरिक उपस्थित थे।
0 Comments