सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा 13 से 15 अगस्त 2024 तक विश्वविद्यालय में मनाया जायेगा. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों, पुस्तकालय, केन्द्रों, छात्रावासों, शारीरिक शिक्षा विभाग, खेल परिसर, गौर जन्मस्थली, गौर अध्ययन केंद्र, गौर भवन, विश्राम गृह एवं केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 सहित समस्त विश्वविद्यालय भवनों के समक्ष 13 से 15 अगस्त 2024 तक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा. इस अवसर विश्वविद्यालय परिसर के समस्त शिक्षकगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अतिथि शिक्षकगण, शोधार्थीगण एवं विद्यार्थी भी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने निवास स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.
गौर प्रांगण में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह*
सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2024, गुरुवार को परंपरानुसार हर्षोल्लास पूर्वक गौर प्रांगण में मनाया जायेगा. प्रातः 9.30 बजे कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा. राष्ट्रगान के तत्पश्चात उनका उद्बोधन होगा. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण, शोधार्थीगण एवं विद्यार्थी सहित समारोह में परिवारजन तथा अभिभावक सादर आमंत्रित हैं.
0 Comments