खुद के द्वारा अवैध रूप से किये जा रहे निर्माण को तोड़े जाने के विरुद्ध जैसीनगर विकासखंड के ताजपुर ग्राम का एक परिवार भोपाल की पैदल यात्रा पर है परिवार मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगानाचाहता है इसमें गौर करने वाली बात यह है कि आवेदक रामाधार पिता तुलसीराम पटेल खुद आवेदन में यह कबूल भी कर रहा है कि 900 फुट सरकारी जमीन के पट्टे के अलावा उसने खाली पड़ी हुई सरकारी जमीन पर निर्माण किया था इस अबैध निर्माण को नायब तहसीलदार न्यायालय द्वारा रोकने के लिए स्थगन दिया गया था मामले में दूसरे पक्ष के अनिल श्रीवास्तव जिनकी प्राचीन जमीन के रास्ते में अवैध निर्माण किया जा रहा था उन्होंने स्वयं कई महीनो तक सीएम से लेकर कलेक्टर तहसीलदार इत्यादि को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई अनिल श्रीवास्तव की छह एकड़ जमीन में जाने के लिए अतिक्रमण धारी निकलने तक का रास्ता नहीं दे रहे पूरे परिवार ने चार-पांच कच्चे मकान और फेंसिंग लगाकर रोड की करीब 600 फुट जमीन पर कब्जा कर रास्ता भी बंद कर दिया है यही नहीं इसके बाद भी इसी रास्ते पर पक्का निर्माण जारी हैं अनिल श्रीवास्तव की माने तो न्यायालय के आदेश का भी यह अतिक्रमण करने वाला परिवार पालन नहीं कर रहा है उल्टा प्रशासन पर ही दबाव बनाने में लगा हुआ हैअब देखने वाली बात यह होगी कि इन अतिक्रमण धारी व्यक्तियों पर प्रशासन क्या कार्यवाही कर पायेगा।
0 Comments