सागर के थाना कैंट क्षेत्र अंतर्गत रात्रि में दिल्ली से तमिलनाडु जा रहे परिवार की कार रास्ते में हुई पंचर, डायल-112/100 जवानों ने मदद कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया

 सागर के थाना कैंट सागर के अंतर्गत रिछोड़ा गाँव के पास कॉलर की कार पंचर हो गयी है साथ में उनका परिवार है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 14-08-2024 को रात्रि 12:40 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कैंट थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक जगनेश राठोर पायलेट दीपक पांडे ने मौके पर पहुँच कर बताया कि दिल्ली से तमिलनाडु जा रहे परिवार की कार रास्ते में पंचर हो गयी थी। आसपास से कोई मदद नहीं मिलने पर कॉलर कबीलान माही ने डायल 100 को कॉल कर मदद मांगी थी। डायल-112/100 जवानों ने टायर खुलवा कर एवं स्टेपनी को कार में फिट करवा कर परिवार को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया । कबीलान माही एवं उनके परिवार द्वारा हाईवे पर देर रात सहायता के लिए डायल-112/100 जवानों की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments