सागर।महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में महिला की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर बेरहमी से हत्या का आरोप लगाते हुए आई जी,एसपी और कलेक्टर से सोमवार को शिकायत की है दरअसल मृतिका के भाई खेमचंद विश्वकर्मा निवासी नरसिंहपुर जिले के वासादेही ने आई जी,एसपी और कलेक्टर कार्यालय में शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि उनकी बहन संगीता उर्फ बसंती विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष का विवाह 15 साल पहले महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना निवासी महेंद्र विश्वकर्मा से हुआ था दोनों के दो बेटे हैं आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष बहन बसंती से मारपीट और प्रताड़ित करता था भाई खेमचंद ने बसंती के पति महेंद्र के मनीषा ठाकुर नाम की महिला के साथ अवैध संबंध होने का आरोप भी लगाया है शिकायत के अनुसार 11 माह पहले ससुराल पक्ष ने बसंती को घर से निकाल दिया था वह 9 माह से मायके में रह रही थी जिसके बाद एक माह पहले रक्षाबंधन के बाद महेंद्र छोटे बेटे की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे वापस ले गया 14 अक्टूबर 2026 को रिश्तेदारों ने फोन पर बताया कि बसंती की मौत हो गई है मायके पक्ष ने ससुराल पहुंचकर देखा तो शव घर की दहलान में रखा था और गले पर रस्सी के निशान थे मायके पक्ष का आरोप है कि बसंती की गला दबाकर हत्या की गई है परिजनों ने यह भी बताया कि महाराजपुर थाने में शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई और एफआईआर दर्ज नहीं की गई इसको लेकर पुलिस और प्रशासन से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच और जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
0 Comments