नवागत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सागर जिले का पदभार ग्रहण किया

सागर।नवागत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने आज सागर जिले का विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया कलेक्ट्रेट पहुंचने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवागत कलेक्टर ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं राजस्व कार्यों कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे और जन समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता पारदर्शिता, संवेदनशीलता और टीम वर्क के साथ काम करना होगा इस अवसर पर एडीएम, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments