सागर।दशहरा चल समारोह के दिन मारपीट के मामले में कैंट पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने सोमवार एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा उन्होंने मारपीट के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है शिकायतकर्ता महेश राठौर निवासी सदर ने ज्ञापन में बताया कि 21 अक्टूबर को सदर मुहाल नंबर 4 सागर की काली विसर्जन के दौरान आवेदकों के पुत्र अजय राठौर, विजय राठौर, दीपक राठौर के साथ तीनबत्ती के पास रात मारपीट की थी जिससे अजय राठौर के सिर में तलवार से हमला किया था हमले अजय राठौर गंभीर घायल होकर जिला अस्पताल में उपचाररत हैं दीपक राठौर के साथ लाठी डंडों से मारपीट की थी जिसकी रिपोर्ट अस्पताल मेमो के आधार पर जीरो पर दर्ज की गई हैं घटनाक्रम के बाद उसी रात करीब रात 3 बजे शाहिल सोनी, मधुर सोनी और संस्कार मुखारया अन्य युवकों के साथ घर आए और गाली-गलौज कर घर और दुकान में घुस गए और मारपीट की मामले में कैंट थाना पहुंचकर शिकायत की पुलिस ने मामला दर्ज किया जिसमें शाहिल सोनी को आरोपी बनाया गया लेकिन नाम बताने के बाद अन्य युवकों पर कार्रवाई नहीं की है उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
0 Comments