सागर।सरदार वल्लभभाई पटेल के 151वें जन्मोत्सव 31 अक्टूबर, 2026 को पूरे देश में एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इस उपलक्ष्य पर प्रभारी कलेक्टर जगदीश कुमार गोमे ने एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है उन्होंने निर्देशित किया कि एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन दिनांक 31.10.2026 को प्रातः 7.30 बजे से किया जाए इस दौड़ में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक युवा खिलाड़ी नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य स्कूल-कॉलेज के बच्चे एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स, सृजन समूह की बालिकाएं, अभिमन्यु सामुदायिक पुलिस के बालक पुलिसकर्मी एवं विसबल वाहिनियों के पुलिसकर्मी अधिक से अधिक मात्रा में भाग लेंगे इस दौड़ का रूट लगभग 03 किलोमीटर रखा जाए तथा तय किए गए रूट पर प्रतिभागियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही रूट को नो व्हीकल जोन बनाया जाए इसके अतिरिक्त मेडिकल सुविधा फर्स्ट एड बॉक्स और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाए उन्होंने एकता दौड़ के सफल और सुचारू आयोजन के लिए पुलिस बैरिकेडिंग यातायात व्यवस्था पेयजल एवं दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए बैठक में अपर कलेक्टर अविनाश रावत, संयुक्त कलेक्टर रवीश श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट शैलेश द्विवेदी, सिटी एसपी ललित कश्यप जिला शिक्षा अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग, खेल विभाग, नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे एकता दौड़ का रूट चार्ट एकता दौड़ का शुभारंभ सिटी स्टेडियम से होगा दौड़ गोपालगंज,भारत माता चौक,संभागीय कमिश्नर कार्यालय स्वीडिश मिशन स्कूल, कालीचरण चौराहा पिंपला पुरे मार्ग, पहलवान बाबा मंदिर एवं नगर निगम कार्यालय होते हुए पुनः सिटी स्टेडियम पहुंचेगी, जहां दौड़ का समापन होगा।
0 Comments